मतदाताओं का आभार मुझे आशिर्वाद देने के लिए… अनुपमा

बोकारो (BOKARO)गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में धनबाद लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन सह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने शनिवार को मतदान किया. उनके साथ पति सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने भी मतदान किया. श्रीमती सिंह ने लोगों से देश व लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की. कहा कि लोकतंत्र के इस माह पर में उत्साह पूर्वक सहभागी होने व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान पूर्ण करने के लिए आप सभी मतदाताओं का मैं आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूं. मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने वाले सभी महागठबंधन के नेता कार्यकर्ताओं, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस व सुरक्षा बलों का धन्यवाद. जनता ने जो मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया है. बस इतना ही कहना चाहूंगी कि हमारी जीत का अंतर अधिक होगा.

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट