सैयद अफरोज आलम को तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चुने जाने पर किया गया सम्मानित…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 स्थित तृणमूल कार्यालय मे वार्ड के पूर्व तृणमूल पार्षद रोहित नोनिया व वर्तमान तृणमूल पार्षद संजय नोनिया ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया,

जिस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के तौर पर तृणमूल द्वारा सैयद मोहमद अफरोज को तृणमूल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चुने जाने पर आमंत्रित किया गया,

जिस आमंत्रण पर सैयद मोहमद अफरोज कुलटी विधानसभा के वार्ड संख्या 58 धेमोमेन कोलियरी स्थित तृणमूल कार्यालय पहुँचे जहाँ उनको तृणमूल पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, वर्त्तमान पार्षद, संजय नोनिया, तृणमूल नेता बिनोद साव, 63 नंबर वार्ड के पार्षद सलीम अख्तर, सिराज राजदान की उपस्थिति मे पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया,

इस दौरान तृणमूल नेता रोहित नोनिया ने कहा की एक और जमीनी नेता को शिल्पाँचल की आवाज कोलकाता तक पहुँचाने का मौका मिला है, यह मौका किसी और ने नही बल्कि खुद तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और अभिषेक बैनर्जी ने दिया है, साथ मे मंत्री मलय घटक का भी बहोत बड़ा योगदान रहा है,

वह इस लिये की उनके दिशा और निर्देश पर ही शिल्पाँचल मे तृणमूल के नेता और कर्मी समाज के हित मे कार्य कर रहे हैं, लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उठा रहे हैं, जिन समस्याओं को दूर करने के लिये तृणमूल के नेता युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं, ऐसे मे सैयद मोहम्मद अफरोज को पार्टी द्वारा जिम्मेवारी मिली है, उस जिम्मेवारी को वह भली भांति निभाएं उसके लिये वह ईश्वर से कामना करेंगे साथ मे उन्होने यह भी कहा की उनसे भी जितना बन पड़ेगा वह सैयद मोहमद अफरोज के कदम से कदम मिलाकर उनका साँथ देंगे जिससे मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और अभिषेक बैनर्जी का हाँथ और भी मजबूत होगा

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..