उलगुलान महारैली में सुनीता और कल्पना का छलकेगा दर्द…

रांची(RANCHI) राजधानी रांची के धुर्वा में प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने का न्योता महागठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं को दिया गया है। इस महारैली में कई हस्तियां शामिल हो सकते हैं। रांची पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर लेने का दावा किया है। 21 अप्रैल को रांची में तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं, इसके चलते मैदान में बड़े-बड़े पंडाल बनाये गये हैं।

लाइट का पूरा इंतेजाम किया गया है। पंडाल निर्माण का काम देख रहे राजीव कुमार का कहना है कि पंडाल की लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है। वहीं दो सहायक मंच बनाये गये हैं। जनता और पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिये अलग से दो बड़े-बड़े पंडाल बनाये गये हैं। एक लाख लोगों की क्षमता के अलग- अलग पंडाल बनाये गये हैं। वहीं, 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। V VIP और VIP लोगों के लिए अलग से टेंट में सोफा लगाया गया है।

बीते 13 अप्रैल से काम चल रहा रहा है। 70 से 150 मजदूर रोज काम कर रहे हैं। 20 से ज्यादा बड़े बड़े LED स्क्रीन लगाये जा रहे हैं। रांची के दून टेंट हाउस के राजीव ने कहा कि झारखंड में उनका यह कोई नया काम नहीं है। बीते लंबे अर्से से दून टेंट हाउस बेखूबी यह काम कर रहा है।

महारैली में राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्लाह, माले के दीपांकर भट्टाचार्या, सुनीता केजरीवाल एवं कल्पना सोरेन जैसी हस्तियां के आने के आसार हैं। इधर, देर शाम सूबे के CM चंपई सोरेन प्रभात तारा मैदान का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..