डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाया गया दो दिवसीय मेगा कैंप का सफल समापन…


सिंदरी (DHANBAD )डायबेक्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिनांक 27 एवं 28 दो दिन का मेगा कैंप का समापन आज हुआ। कैंप मे मुख्य अथिति डॉ अनुज कुमार सम्मलित हुए और उन्होंने 40 मरीजों की जाँच की जिसमे मुख्यतः लिवर, शुगर, थाइरोइड और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या ज्यादा थी विभिन्न संस्थानों मे भी कुछ मरीजों का इलाज चल रहा है लेकिन उनका शुगर कंट्रोल नहीं रहता है वैसे मरीजों ने भी कैंप का लाभ उठाया! डायबेक्स के सचिव अजय सिंह ने कहा हमारी संस्था हर महीने ऐसा कैंप लगाते रहेगी! अगले महीने न्यूरोलॉजी कैंप लगाया जायेगा जिसकी सुचना पहले दे दी जाएगी।
उक्त दो दिवसीय कैम्प का लाभ लोगों ने उठाया।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।