दिन दहाड़े ऑटो रुकवाया, चलाई दनादन गो*लियां

बिहार(BIHAR) नालंदा में दिन दहाड़े ऑटो रुकवाकर बाइक सवार अपराधियों ने दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों को गोलियां लगी है। जिनमें से एक युवती पूजा की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतका पूजा अपनी नानी के साथ ऑटो रिजर्व कर अपने ससुराल जा रही थी।

उसका ससुराल चंडी थाना क्षेत्र के राजनबीघा गांव में है। रास्ते में पहले से घात लगाये अपराधियों ने ऑटो रोककर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव के पास स्टेट हाईवे की है। मृतका के पति राजीव कुमार ने बताया कि बीते माह भी परबलपुर के पास चिमनी भट्ठा के नजदीक हुई गोलीबारी में वह बाल-बाल बचा था। गोली किसने और क्यों चलाई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इंवेस्टिगेशन में जुटी है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *