हैवी ब्लास्टिंग के दौरान गांव में गिरा पत्थर,आक्रोशित ग्रामीण ने किया माइनिंग के कार्य को ठप,मौके पर भरी पुलिस बल तैनात..

सिंदरी(SINDRI): गोशाला ओपी अंतर्गत टासरा में सेल द्वारा संचालित कल्याणेवारी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में हैवी ब्लास्टिंग से पास गांव में पत्थर गिरा,

इस घटना का विरोध करते हुए सैकड़ो की संख्या में गांव के आक्रोशित ग्रामीण सेल टासरा माइनिंग पहुंचे और माइनिंग के कार्य को बंद करवा दिया,

माइनिंग बंद होने की सूचना पाकर कल्याणेवारी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी, गौशाला ओपी पुलिस और SAP के भरी जवान के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीण लोगो को समझाने लगे,

किंतु ग्रामीण नहीं समझे,और हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ हंगामा करने लगे,ग्रामीणों का कहना कि पत्थर गिरने से बाल बाल बचे गांव के कई लोग, गांव के ग्रामीण यह आरोप है कि सेल द्वारा संचालित कल्याणेवारी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मनमानी तरीके से हैवी ब्लास्टिंग करवा रही है,

News ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट,