SSP ने पुलिस अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल करने और लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश…

धनबाद (DHANBAD) समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गई। जिसमे सभी डीएसपी समेत थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l बैठक के दौरान कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी l

सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए दी सख्त हिदायत

एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज़ लंबित मुक़दमों की जांच में तेजी लाएं और तय समय में चार्जशीट समर्पित करें ।

स्कूलों के आसपास की दुकानों में नशीले और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने को कहा

इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा POCSO एक्ट के तहत दर्ज़ मामले को गंभीरता पूर्वक निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को नशे के सौदागरों पर लगाम कसने को कहा। साथ ही उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करने का निर्देश भी दिया ।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्कूल कॉलेज से सौ मीटर की दूरी पर किसी भी दुकान व पान गुमटी में बेचे जा रहे तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाया जाना चाहिए। बैठक में खनिज संपदा की तस्करी को रोकने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में किसी भी तरह के खनिज सम्पदा के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया ..

जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर एसएसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम हेतु उचित कार्रवाई के साथ साथ निरंतर विशेष जांच अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा गया, ताकि चोरी व लूट जैसे वारदातों को पूरी तरह रोका जा सके। एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज समेत सामाजिक स्तर पर निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया, ताकि लोगों को साइबर सुरक्षा, सड़क एवं यातायात सुरक्षा, नशा के रोकथाम व घरेलू हिंसा सम्बंधित विषयों पर जागरूक किया जा सके।

समीक्षा बैठक में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार, डीएसपी मुख्यालय 2 संदीप गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा आनंद ज्योति मिंज समेत तमाम पुलिस निरीक्षक, जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट