
सिन्दरी (SINDRI)सिन्दरी रंगामाटी स्थित राजा बस्ती मे श्री श्री हरी कीर्तन महायज्ञ का आयोजन गांव के लोगो द्वार किया गया ।उक्त महायज्ञ तीन दिन शनिवार27 /4/24 से प्रारंभ होकर 29/4/24 तक चलेगा 30/4/24 को कुंज मिलन कार्यक्रम के साथ समापन किया जाएगा ।
इस महायज्ञ मे बंगाल कीर्तनया कृष्ण प्रिया माजी की टोली रंग दल अखंड हरि कीर्तन हरी बोल निरशा दल दली एवं आम टाल की टोली सामिल होगी ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे धनबाद जिला के लोक सभा प्रत्याशी ढुलु महतो की धर्म पत्नी सावित्री देवी देवी मुख्य अतिथि के रूप मे पधार कर श्री श्री हरी कीर्तन महायज्ञ का फिता काटकर उद्घाटन किया।सावित्री देवी ने अपने संबोधन भाषण मे उपस्थित लोगो से अनुरोध करते हुए कही की धनबाद से आपके बेटा आपके भाई ढुलु महतो जी लोक सभा चुनाव में धनबाद से भाजपा के टिकट से चुनाव लड रहे हैं आपलोगो से मेरी निवेदन है कि आगामी 25 तारीख को अपना बहुमूल्य वोट कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाकर उन्हें दिल्ली भेजने काम करें ।

उन्होंने ने कहा आपके भाई आपका बेटा आपको जब भी जरूरत पड़ेगा वे और हमारे परिवार के लोग खड़े होकर आप लोगों को मदद करने का काम करेंगे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के शैलेश सिंह, विजय सिंह, अरविंद खत्री,राजेश सिंह, संजू महतो, के अलावा अनेकों भाजपाई कार्य कर्ता उपस्थित थे वहीं श्री श्री हरी कीर्तन आयोजक की ओर से साबित मंडल, ठाकुर लाल राय, सुबोध राय,वासुदेव मंडल, अम्बुज मंडल,रिनटु मंडल, प्रसन्नजीत मंडल, निर्मल मंडल,मनोज मंडल, बिट्टू मंडल इत्यादि लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
Leave a Reply