ईद, रामनवमी व लोकसभा चुनाव को लेकर बरतें विशेष सतर्कता: एसपी

पाकुड़(PAKUD): लोकसभा चुनाव, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश एसपी प्रभात कुमार ने सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को दिया है। उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिया।

बैठक में पर्व त्यौहार को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा।खासकर स्थायी चेक पोस्ट एवं विभिन्न थाना क्षेत्र में चुनाव को लेकर बनाए गए अस्थायी चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

साथ ही यह भी निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति को परेशान नहीं करें।एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कोर्ट द्वारा जारी वारंट का शत प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में थानाबार लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस क्रम में लंबित सभी मामलों का निष्पादन शीघ्र करने को कहा।

प्रभात कुमार, एसपी पाकुड़

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के लिए प्रतिनियुक्ति केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ प्रतिदिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमशील रहकर एरिया डोमिनेशन एव फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तथा शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए सभी स्तर के पुलिस अधिकारी विशेष सतर्कता बरते। सभी थानाध्यक्षों को चुनाव को लेकर गठित एफएसटी टीम के साथ सघन रूप से जांच करने का निर्देश दिया।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..