CISF की टीम ने अवैध कब्ज़ाधारियों पर लाठी चार्ज कर स्थिति को किया नियंत्रण
निरसा(NIRSA): पश्चिम बंगाल झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती क्षेत्र मैथन मे डिवीसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर रह रहे कब्ज़ाधारियों पर डिवीसी प्रशासन ने मैथन थाना व CISF के सहयोग से डिवीसी की कब्ज़ाधारियों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा की गई..
जमीन को कबजामुक्त करने पहुँची जहाँ डिवीसी मैथन प्रशासनिक भवन के सामने झारखंड धनबाद के निरसा विधानसभा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की मौजूदगी में मैथन डैम के पास अवैध रूप से दुकान लगाकर दुकानदारी कर रहे दुकानदार प्रदर्शन करने लगे जब टीम ने जैसे ही अवैध दुकानों को हटाने का प्रयास किया..

ठीक वैसे ही प्रदर्शन कर रहे अवैध कब्ज़ाधारियों ने टीम के साथ झड़प शुरू कर दी और डिवीसी की जमीन को कबजामुक्त करने पहुँची टीम के वाहनों मे तोड़फोड़ शुरू कर दिया..

जिसके बाद सिआईएसएफ की टीम ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिये प्रदर्शन कारीयों पर लाठी चार्ज कर दी, जिसे बाद पूरा इलाका देखते ही देखते रंक्षेत्र मे तब्दील हो गया, वहीं काफी मसक्कत के बाद मैथन थाना पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया बावजूद उसके अब भी इलाके मे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसको देखते हुए इलाके मे भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है..
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply