झरिया(JHARIA) सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री तथा सिजुवा एजुकेशनल और स्पोर्ट्स क्लब के सचिव सुरेंद्र सिंह पर असमाजिक तत्वों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में सिमेवा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में आक्रोश बुधवार को दिखाई दी। लोगों ने जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के साथ साथ पुलिस प्रशासन से मांगा किया है कि अगर समय रहते दर्ज मामले वापस नहीं लिया गया तो सिमेवा जोरदार आंदोलन करेगी। उक्त बातें सिमेवा के कार्यकारी अध्यक्ष बीसीसीएल जोन के बुधू यादव ने गोलकडीह स्थित कुइयां जिरो सिम के समीप विरोध प्रदर्शन में कहीं।
उन्होंने बताया कि एक साजिश के तहत महामंत्री सुरेंद्र सिंह को झूठा मुकदमा में आसामाजिक तत्व के लोग उनका नाम जोगता थाना मे दर्ज करवा दिया है। जिसकी पूरे घटनाक्रम में कोई लेना-देना नहीं है। श्री यादव ने कहा कि पिछले दिनों सिजुआ के मोदीडीह कोलियरी तेतूलमुरी कोल डैम के पास गोलीबारी एवं बमबाजी की घटना हुई, जिसमें सुरेंद्र सिंह कहीं नहीं थे, इसके बावजूद आसामाजिक तत्वों के लोग उनका नाम थाना में दे दिया और उन पर झूठा मुकदमा कर दिया, जो गलत है। जो लोग इस घटनाक्रम में जुड़े हुए हैं उनलोगों की पुलिस इमानदारी पूर्वक जांच पड़ताल करे सारे तथ्य दुध का दुध और पानी का पानी हो जाएगा। कुछ लोग एक साजिश के तहत इनके नाम पर केस दर्ज करा दी हैं ।
हम लोग मांग करतें हैं की प्रशासन इस पर निष्पक्ष जांच करें और दोषी लोगों पर कारवाई करें। इस संबंध में जिले के वरीय पुलिसअधीक्षक व डीएसपी विधि व्यवस्था आदि से मिलकर न्याय की गुहार लगाई गई हैं। वरीय पदाधिकारी ने उनके संगठन को आश्वासन दिया है कि जो निर्दोष हैं उन पर कारवाई नहीं होगी वहीं दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन पर हमें भरोसा है। हमारा संगठन प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग करता है और जो भी लोग पर्दे के पीछे इस तरह का कार्रवाई कर रहे हैं उन पर प्रशासन नजर रखें।
इसके लिए महाप्रबंधक बस्ताकोला को भी मांग पत्र सोपा गया। अध्यक्षता भगवान प्रसाद नोनिया जबकि संचालन रामबदन राम ने किया। मौके पर कैलाश सिंह, विनय प्रताप सिंह, गौतम दास गुप्ता, परमहंस सक्सेना, कारू दास, अखिलेश तिवारी, परमेश्वर साव, रामबली पासवान, पुरुषोत्तम पांडे, रणजीत सिंह, महादेव रजक, शंकर मोदक, वीरेंद्र मोदी, गोकुल साव आदि थें।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply