बिग बाजार के पास दुकानदारों ने ठेकेदार पर रंगदारी वसूलने का लगाया आरोप..मारपीट की शिकायत..नगर आयुक्त से लगाई गुहार..

धनबाद (DHANBAD) धनबाद के बिगबाजार के पास कई फुटपाथ दुकानदारो ने ठेकेदार पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है..
राजेन्द्र सिंह और टूना समेत कई लोगों पर 05हजार रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है..

बताया जाता है कि बिग बाजार के अपोजिट साइड में सड़क किनारे पार्किंग अलॉट निखिल कुमार को किया गया है लेकिन उसके साथ और भी बहुत सारे लोग जुड़े हुए हैं जो वहां पर वसूली करते है…

पीड़ितो ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी दुकान को घेर दिया गया और उनसे वसूली की रकम मांगी गई जब यह घटना की जानकारी सांसद ढुल्लू महतो ,नगर आयुक्त , डीसी इन सभी को दिया गया तो भी उनकी दुकान के आगे जो खंबे और बैनर गड़े हुए थे उसको हटाया नहीं गया और उनकी दुकान को घेर दिया गया इसको लेकर के आज जब दुकानदारों ने मिलकर के बातचीत की तो उनके साथ हाथापाई और मारपीट किया गया.. जिसमे गनी सरदार,जीतू बबलू,मंडल, अन्य घायल हुए

पीड़ितों ने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की …

अब सवाल है कि जिन फुटपाथ दुकानदारों से उक्त राशि मांगी जा रही है और यदि वो वैध राशि है तो यूजर चार्ज के रूप में नगर निगम सीधे वसूली कर सकती….निगम को यह भी साफ करना चाहिए कि किस ठेकेदार को वसूली का जिम्मेवारी दी गई है..प्रत्येक दुकानदार से कितना टैक्स वसूलना है..यदि वास्तव में ये रकम टैक्स नहीं बल्कि रंगदारी के रूप में मांगी जा रहीं है तो फिर इस पर नगर निगम प्रशासन संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करें.

इधर मामले की शिकायत करने के बाद नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने पुरे घटना की जांच का आदेश दिया है…अब जांच के बाद ही पता चलेगा कया सही है और क्या गलत…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..