रांची(RANCHI) रांची सेंट्रल जेल में बंद झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को PLMA कोर्ट से झटका लगा है। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। ED के स्पेशल जज राजीव रंजन ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
इससे पहले चार मई को सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन और ED की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बहस के दौरान बचाव पक्ष ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के लिए दलीलें पेश की जबकि ED ने उनकी दलीलों का पुरजोर विरोध किया था। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने 15 अप्रैल को जमानत याचिका दाखिल की थी।
यहां याद दिया दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 जनवरी की रात इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा अफसर अली, अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है।
मामले में ईडी की ओर से चार्जशीट भी दाखिल किया जा चुका है। यह मामला बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़ा है। हेमंत सोरेन ईडी कोर्ट के अलावा झारखंड हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं।
NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Leave a Reply