धनबाद(DHANBAD): नमामि गंगा योजना अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना के तहत आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 के अवसर पर बी.एस.के. कॉलेज मैथन में सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस संबंध में एगारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद कुमार कर्मकर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण में आर्द्रभूमि के महत्तवपूर्ण भूमिका के बारे जागरुक करना है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद कुमार कर्माकर, कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान, उप प्रमुख श्री बिनोद कुमार दास एवं कॉलेज के प्राचार्य एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply