SDM से मिला बैंक मोड़ चैंबर प्रतिनिधिमंडल.बैंक में पैसा जमा कराने गए रुपए की टाइगर पुलिस द्वारा जब्ती के तरीके पर उठाया सवाल..एसडीएम ने जांच के दिए आदेश

धनबाद (DHANBAD) शनिवार को धनबाद के बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के साथ शुक्रवार को हुए बैंक परिसर में रुपए जब्ती की घटना के विरोध को लेकर एसडीएम उदय कुमार रजक से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम उदय रजक ने चेंबर की पीड़ा को ध्यान से सुना एवं व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर खेद व्यक्त किया ।

उन्होंने त्वरित करवाई करते हुए शुक्रवार की घटना की जांच के आदेश दिए साथ ही साथ बैंक मोड़ चेंबर को आश्वस्त किया कि भविष्य में व्यापारियों को बेवजह परेशान नही किया जाएगा ।

शुक्रवार को जप्त किए गए रुपए भी रिलीज कमिटी के द्वारा जल्द से जल्द व्यापारियों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

एसडीएम उदय रजक ने इस समस्या को डीसी माधवी मिश्रा के संज्ञान में भी रखने की बात कही।
साथ ही आम व्यापारियों से आग्रह है कि चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के नियमो के अनुसार बैंक में घर एवं दुकान ले जाने के क्रम में उचित दस्तावेज साथ में अवश्य रखे…
बैंक मोड़ चैम्बर हमेशा व्यापारीहित और प्रशासन को सहयोग में सजग है।

प्रतिनिधिमंडल में बैंक मोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ,महासचिव लोकेश अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी शामिल थे..

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट