चासनाला जर्जर सड़क की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ट्रांसपोर्टर और सेल प्रबंधन मरम्मत और स्ट्रीट लाइट लगवाने पर ध्यान दें। बंभोली सिंह की मांग पर उनका प्रयास रंग लाया। स्ट्रीट लाइट तो नही लगा पर जर्जर मार्ग की मरम्मत कार्य चालू हैं । स्थानीय अधिकारियों के देखरेख के अभाव में भारी अनियमितता हो रही है।
दामोदर नदी से अवैध खनन कर चोरी किया हुआ मिलावटी मिट्टी, मोटे कंकड़ युक्त बालू का उपयोग उक्त मार्ग निर्माण कार्य में किया जा रहा है, जो जांच का विषय है। भारतीय सर्वजन पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि सेल बीएसएल कोलियरी डिविजन चासनाला में अधिकतर कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुछ वर्ष बीता नहीं कि सेल अस्पताल हो, सड़क हो, नाली हो, क्वार्टर रिपेयरिंग, गेट निर्माण, साइडिंग बाउंड्री, ओपन कास्ट प्रोजेक्ट वॉल या कोई भी कार्य हो, उसका पोल खुल जाता है ।
चासनाला कोल वाशरी को जाने वाली मार्ग मे गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगो द्वारा जब भारी विरोध किया जाता था तो स्थानीय प्रबंधन द्वारा खानापूर्ति हेतु पत्थर मिट्टी बालू गिरा कर भर दिया जाता हैं । ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बताते चलें कि चासनाला के गेट से होकर वाशरी को जानेंवाली सड़क का निर्माण वर्ष 1995 में मैसेज हीरक ठेकेदार द्वारा करवाया गया था।
उसके बाद अभी कुछ वर्ष पूर्व ही करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण दूसरे ठेकेदार से करवाया गया । बड़े वाहनों के चलने से सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर और दयनीय हो गई थी।धनबाद कांग्रेस जिला महासचिव बंभोली सिंह ने बताया की पहले भी कई बार सेल प्रबंधन के साथ यूनियन की वार्ता हुई। पाथरडीह थाना शांति समिति दुर्गापूजा बैठक में भी प्रबंधन द्वारा भराई और स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात हुई, पर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट या भराई नही किया गया था। जिसके कारण दुर्घटना होती रहती थी। अब सड़क अच्छे से बन जाए तो स्थानीय लोगो में खुशी का माहौल रहेगा।
NEWS ANP के लिए चासनाला से ब्यूरो रिपोर्ट…

Leave a Reply