बेटे का मुंडन करवाने जा रहे व्यक्ति के हाँथो से एक बैग मे भरा मोबाइल छीन कर भाग रहा था चोर…
स्टेशन पर चोर -चोर की ध्वनि सुन प्लेटफार्म पर गस्त लगा रही आरपीएफ की टीम ने मोबाईल चोर को रंगे हाँथ दबोचा…
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आने वाली जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बाबाधाम जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अनिल पासवान नामक एक व्यक्ति के हांथों से एक बैग छीनकर भाग रहे चोर को प्लेटफार्म पर गस्त लगा रही आरपीएफ की टीम मे शामिल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार हेड कोंस्टेबल ए के पाठक, सीटी सुनील कुमार ने धर दबोचा और चोर को जीआरपी जसीडीह के हांथों सौंप दिया, जीआरपी ने अनिल पासवान की शिकायत पर चोर को गिरफ्तार का जेल भेजते हुए उनके चोरी के बैग को उनके हाँथो मे शौंप दिया,
अनिल पासवान की अगर माने तो उनके बैग मे दो मोबाईल रखे हुए थे और वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाबाधाम अपने बेटे का मुंडन करवाने जा रहे थे और जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बाबाधाम जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उक्त चोर अचानक से उनका बैग लेकर भाग गया, जिसके बाद वह चोर -चोर मोबाईल चोर कहकर चिलाने लगे, उन्होने कहा शुक्र है की प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवान गस्त लगा रहे थे, जिनके कानो मे उनकी आवाज चली गई और उन्होने बैग लेकर भाग रहे चोर को रंगे हाँथ दबोच लिया और उनको उनका बैग तो मिला ही साथ मे बैग मे रखे उनके दोनों मोबाईल भी मिल गए, वहीं चोर की पहचान झारखंड देवघर के रहने वाले 28 वर्षीय भगीरथ राय के रूप मे हुई है
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply