धनबाद(DHANBAD): सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आज जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सिटी सेंटर चौक के पास सड़क जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नियमों की अवहेलन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित पैंपलेट दिया गया। साथ ही उनको यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के श्री सुनिल कुमार, यातायात पुलिस, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply