
सिंदरी(SINDRI) मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में रामचरित मानस सुंदरकांड का सस्वर पाठ तथा गायत्री हवन के साथ नए सत्र (2024-2025) का शुरुवात किया गया। पंडित की भूमिका डॉ भास्कर झा ने निभाई तथा हवन यज्ञ का कार्य गायत्री परिवार उषा दीदी के द्वारा संपन्न कराया गया। साथ ही समाजसेवी श्री अंबुज कुमार मंडल जी द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र सागर मरांडी को दशम वर्ग की 2045 रू मूल्य की पुस्तके प्रदान की गई। साथ ही उनके अभिभावक को पठन – पाठन से संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सहायता प्रदान करेंगे।

विद्यालय में विधिवत पठन- पाठन का कार्य दिनांक 01 अप्रैल सोमवार से सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमे विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राधेश्याम प्रसाद, उमेश सिन्हा, हरेंद्र प्रसाद, शोभा दीदी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिनु मैडम आदि की सक्रिय भूमिका रही।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ।
Leave a Reply