धनबाद (DHANBAD ): कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में शनिवार की सुबह को रणविजय सिंह ने कोर्ट में गवाही दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 की अदालत में गवाही देते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि सुरेश सिंह उनके फुफा थे।
रणविजय सिंह ने कहा कि उनको न्यायालय पर पूरा भरोसा है और सुरेश सिंह के हत्यारे को जल्द ही सजा होगी।
बताते चले कि सात दिसंबर 2011 को सेंट्रल अस्पताल में पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट की मूल प्रति तैयार की थी। पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने सुरेश सिंह हत्याकांड के बारे में कुछ नहीं बताया था। वह केवल मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किया था। उन्होंने ने सुना था कि सुरेश सिंह को धनबाद क्लब में शशि सिंह ने गोली मारी थी। इस हत्या मामले में कोर्ट में तीन अलग-अलग सत्रवाद चल रहे हैं।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply