रांची(RANCHI) राजधानी रांची की अरगोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 5 शातिर चोरों को धरा है। इनके नाम सुभाष कुमार, रवि लोहरा, राहुल उर्फ श्रीकेष, तबरेज अंसारी और सूरज करकेट्टा बताये गये। पुलिस ने इनके पास से तीन स्कूटी, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है।
जहां-तहां से बेकटके बाइक टपा लेना और औने-पौने दाम में खपा देना इन चोरों की फितरत। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुरी चौक में दो अपराधी चोरी की बाइक और स्कूटी बेचने के लिए घूम रहे हैं।
मिली सूचना पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में एक टीम गठित की गई। हटिया डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा थानेदार बृज कुमार ने टीम के साथ बताये गये ठिकाने पर पहुंचे। पुलिस को देख दो शख्स भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया। ये दोनों सुभाष कुमार और रवि लोहरा थे।
पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि दोनों गाड़ी चोरी की है, जिसे हरमू हाउसिंग कॉलोनी एवं भारत माता चौक से चुराया गया था। गाड़ियों को बेचने के लिए घूम रहे थे। बाइक उड़ाने और उसे बेचने में इमली चौक का सूरज केरकेट्टा, डीपाटोली का राहुल उर्फ श्रीकेश और इलाहीनगर का तबरेज अंसारी इनका साथ देता है। इन तीनों को भी दबोच लिया गया है। इनके निशानदेही पर और 04 बाइक बरामद किया गया। अधिकतर चोरी अरगोड़ा थाना एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में किया करते थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
Leave a Reply