रामनवमी अखाड़ा समिति महेशपुर ने निकाला भव्य अखाड़ा जुलूस..

पाकुड़(PAKUD): जिले के महेशपुर में मंगलवार को रामनवमी अखाड़ा समिति महेशपुर की ओर से भव्य शौभा अखाड़ा यात्रा निकाला ।

यात्रा बुढानाथ मंदिर परिसर में पंडित के द्वारा अस्त्र शस्त्र पुजन विधिवत कराने के पश्चात अखाडा जुलूस निकाला ।

जो बाजारपाडा, तिवारीपाडा , ग्वालपाड़ा, बाबुपुर , अंबेडकर चोंक, बैक रोड होते हुए थाना मोड, होते हुए पुनः हाटपाडा मे समाप्त किया गया । शौभा यात्रा मे बाबुदाहा चणरखी अखाड़ा टीम ने रामधून गीत मे लाठी व तलवार से कर्तब दिखाते दिखाये जिससे पुरा माहोल भक्तिमय हो गया ।


उधर सुरक्षा को लेकर महेशपुर एसडीपीओ बिजय कुमार थानेदार सन्नी सुप्रभात समेत दर्जनो पुलिस पदाधिकारी सक्रिय दिये ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..