IIT ISM के सिक्योरिटी ड्यूटी में लगा आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी राजीव गिरी ने की खुदकूशी..जांच में जुटी पुलिस और प्रबंधन..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद का प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में शुमार आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में कार्यरत सुरक्षा कर्मी राजीव गिरी ने शुक्रवार को अपने क्वार्टर में खुदकुशी कर ली

उक्त कर्मी राजीव गया जिले के मजीठा गांव का रहने वाला था और उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी, कमांडो सिक्युरिटी के अधीन विगत डेढ़ सालों से सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहा था खुदकुशी क्यों की इस संबंध में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है

हालांकि पूरे मामले पर धनबाद पुलिस और IIT ISM के सुरक्षाकर्मी सहित वरीय अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं घटना की सूचना पर उपनिदेशक और निदेशक मौके पर पहुंचे,

बताया जाता है कि सुरक्षा कर्मी राजीव गिरी ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाई बाद में दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकल गया और पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया घटना की सूचना पर सुरक्षा कर्मी राजीव गिरी के बहनोई भी मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख जाहिर की

उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह ही सूचना मिली है जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं सुसाइड के कारणों का अब तक ठोस वजह पता नहीं चल पाया है

वही सिक्योरिटी एजेंसी कमांडो के प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वह यहां पहुंचे हैं विगत फरवरी 2023 से वह उनके यहां कार्यरत था वेतन भी समय पर दिए जाते थे घटना कैसे घटी क्यों घटी इसकी उन्हें जानकारी नहीं है परिजनों को घटना की सूचना दे दी है कंपनी के तरफ से जो भी आर्थिक मदद होगा वह किया जाएगा…

कैम्पस में सुरक्षा कर्मियों के बीच से जो जानकारी हाथ लगी है उसके अनुसार कर्मी पारिवारिक कारणों से परेशान था और बीती रात उसके रिश्तेदार की शादी भी थी लेकिन वह वहां नहीं गया था सुबह में करीब 5:00 बजे हीरापुर के रिश्तेदार के यहां से आया था और रूम बंद कर सो गया था खिड़की खुली हुई थी अन्य सुरक्षा कर्मी ने जब खिड़की से देखा तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी..
लेकिन वो पहले इस इहलोक को छोड़ छोड़ परलोक जा चुका था…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..