RAID: डीसी के निर्देश पर SDM के नेतृत्व में अवैध कोयला के खिलाफ खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई जारी..GT रोड पर तीन दर्जन वाहन जब्ती की सूचना..

धनबाद (DHANBAD) RAID ON ILLEGAL COAL MINING AND TRANSPORTATION.. धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन व परिवहन के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है..जहां शनिवार की रात जिला प्रशासन की टीम ने सीआईएसएफ और जिला पुलिस के सहयोग से बाघमारा के महुदा क्षेत्रों में छापेमारी की थी…1000, बोरा अवैध कोयला बरामद किया था और कोयला चोरी में संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी..

वहीं रविवार की देर रात डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर धनबाद एसडीएम उदय रजक के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई चल रहीं है..

बताया जाता है कि जीटी रोड पर छापेमारी में दर्जनों अवैध कोयला लोड वाहनों को पकड़ा गया है..इस छापेमारी में बिहार ,झारखंड और पश्चिम बंगाल और यूपी के वाहनों को जब्त करने की सूचना है…

चुकी कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है… सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक के इस कार्रवाई से जहां कोल माफियाओं में हड़कंप है.. हालांकि जिला प्रशासन के आधिकारिक जानकारी के बाद ही आंकड़े की विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है .

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..