राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…

UP(यूपी) कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। दिन के करीब सवा दो बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद राहुल ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि ‘रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था।

मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार है। मुझे खुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।’

नॉमिनेशन के दरम्यान राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट …


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *