धनबाद (DHANBAD): धनबाद की बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह ने शनिवार को लोकसभा चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि धनबाद में विरोधियों के अफवाह का असर नहीं पड़ने वाला. बीजेपी यहां से रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी.
पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता एकसूत्र में बंधे हुए हैं, इसलिए धनबाद से फिर से रिकार्ड मतों से कमल खिलेगा. रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा में झरिया विधानसभा में बीजेपी को सर्वाधिक वोट मिलेगा.
उन्होंने कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर विकास बढ़ा है, इसलिए राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी…
NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट
Leave a Reply