काला बिल्ला लगाकर किया काले कानून का विरोध…

धनबाद (DHANBAD)झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम 2022 को पुनः झारखंड में लागू करने के प्रयास के विरोध में बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आंदोलन का बिगुल फूक दिया है चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं सचिव गौरव गर्ग ने प्रेस को बताया कि इस काले कानून को लागू करने के लिए आगामी 4 सितंबर को झारखंड सरकार की कृषि मंत्री दीपिका पांडे जी के द्वारा पशुपालन भवन रांची में व्यापारियों एवं ट्रैडरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है जिसके विरोध में धनबाद बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी व्यापारीगण गोलबंद हो गए हैं और आज से काला बिल्ला लगाकर आंदोलन की शुरुआत की गई

व्यापारियों ने बताया कि पूरे राज्य के खाद्यान्न व्यापारी इस काले कानून के विरोध में अनिश्चितकाल अपने व्यापार को बंद कर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे अगर सरकार इसे लागू करने का प्रयास करती है तो 4 तारीख को ही रांची में आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी और वहीं से शंखनाद होगा आज तो सिर्फ काला बिल्ला लगाकर विरोध की शुरुआत हुई है जरूरत पड़ी तो इसी बाजार समिति के गेट पर माननीय कृषि मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा लेकिन इस कानून को व्यापारी किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे हम माननीय मुख्यमंत्री महोदय से भी आग्रह करेंगे कि इस काले कानून को अभिलंब निरस्त किया जाए अन्यथा इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा

व्यापारी केंद्र सरकार से भी निवेदन करेंगे कि जब पूरे देश में जीएसटी लागू हो रही थी तो सरकार ने वन नेशन वन टैक्स का नारा दिया था लेकिन उसको पूरी तरह दरकिनार कर रोज नए-नए टैक्स व्यापारियों के ऊपर लादकर सीधा आम जनता का शोषण किया जा रहा है केंद्र सरकार भी इस कानून पर अभिलंब संज्ञान लेकर इसे निरस्त कर व्यापारी हित और जनहित में काम करने का कार्य करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि जब-जब कृषि मंत्री बदलते हैं तब तब यह कानून लागू करने का प्रयास होता है अगर यह कानून लागू किया गया तो धनबाद ही नहीं पूरे झारखंड के व्यवसाई अनिश्चितकाल बंद करने का काम करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही झारखंड सरकार की होगी।

आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सचिव गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया राजकुमार अग्रवाल विनोद गुप्ता सुरेंद्र जिंदल जसविंदर सिंह अजय बंसल बिट्टू लाडिया विकास कांधवे मनजीत सिंह विनोद सिंघल प्रदीप सतनालिका अमन अग्रवाल विष्णु भीमसरिया रंजीत साव आयुष अग्रवाल कृष्ण अग्रवाल आनंद अग्रवाल कमल अग्रवाल उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट