किसान सम्मान योजना पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की हुई शानदार शुरुआत: राज सिन्हा…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किश्त जारी कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आज ₹20,000 करोड़ वितरित किए हैं जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।

किसान सम्मान निधि’ योजना से अब तक 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित हुए हैं। किसानों के लिए वरदान साबित हो रही इस योजना से अब तक 16 किस्तों में ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।

राज ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय एनडीए सरकार की किसानों के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय का धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं।

अन्नपूर्णा देवी -संजय सेठ के मंत्री बनने से झारखंड में जगी बिकास की असीम संभावनाएं: राज सिन्हा

झारखंड राज्य से कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं रांची के सांसद संजय सेठ के केंद्र में मंत्री बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड के आम लोगों की आकांक्षा निश्चित रूप से पूरी होगी।
BJP Dhanbad BJP Jharkhand Raj Sinha

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…