पाकुड(PAKUD): में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है…नगर के रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में विगत 21 जनवरी से लेकर चार दिनों तक जिला पुलिस जवानों, होमगार्ड के जवान और स्कूली छात्र छात्राओं ने परेड का पूर्वाभ्यास किया.
आज संपन्न हुए परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल और एसपी प्रभात कुमार ने किया,उन्होंने झंडात्तोलन भी किया और तिरंगे को सलामी भी दी,इस दौरान डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा – निर्देश दिए.
मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे…डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल ने कहा की नगर के मुख्य समारोह स्थल आरजे स्टेडियम में झंडोत्तोलन होना है इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है…सूबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पाकुड विधायक आलमगीर आलम यहाँ झंडोत्तोलन करेंगे…सारी तैयारी अंतिम चरण पर है.
झांकी का भी आयोजन होगा,साथ ही उस दिन विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.बाइट मृत्युंजय कुमार वरणवाल डीसी पाकुड़। बाइट प्रभात कुमार एसपी पाकुड़।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply