संदेशखाली की घटना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कर्मियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल..

बर्धमान : बंगाल के संदेशखाली की घटना के ख़िलाफ़ आज भाजपा की ओर से राज्य भर में प्रदर्शन किया जा रहा है।

बर्धमान में भी आयोजित इसी तरह के एक प्रदर्शन को तीतर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान वहाँ काफ़ी हंगामा भी देखने को मिला।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट…