पुलिस ने दिखाई सक्रियता और चंद घंटों में मुक्त हो गया अपह्रत शख्स..

गिरिडीह (GIRIDIH )–पुलिस की सक्रियता से अपहर्ताओं के चंगुल से कुछ ही घंटों में अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त करा लिया गया। हालांकि, मौका पाकर अपराधी भागने में सफल रहे। घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की है।

मामले की जानकारी मिलते ही SP दीपक शर्मा (Deepak Sharma) के निर्देश पर बगोदर सरिया SDPO नौशाद आलम समेत कुछ थाना प्रभारियों ने अपहरणकर्ताओं से अपहृत मिथलेश को सुरक्षित बचाने का Operation शुरू किया।
बताया गया कि जोरासीमर गांव के रहने वाले जितेंद्र मंडल का पुत्र मिथलेश मंडल (Mithlesh Mandal) सोमवार की सुबह आठ बजे पत्नी अंजली देवी और मां राधिका देवी को जरूरी काम बताकर बाइक से निकला था।

शाम को मिथलेश के मोबाइल नंबर से उसकी पत्नी अंजली देवी को कॉल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि मिथलेश मंडल को अपहरण कर लिया गया है।

साथ ही उसने दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। अंजली ने मामले की जानकारी सास को दी। इसके बाद मिथलेश मंडल की मां ने घटना की जानकारी अहिल्यापुर थाना पुलिस और SP को दी।

बताया गया कि SDPO नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी शुरू की। इस बीच बढ़ते दबाव के बीच अपहरणकर्ताओं ने मिथलेश मंडल को बगोदर के GT रोड के समीप छोड़ भागे। वारदात में तीन से चार अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिन्हें Police तलाश रही है।