
धनबाद (DHANBAD) भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कोयला सहित ट्रक जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस डाल–डाल तो अवैध कोयला कारोबारी पात– पात की तरह चल रही है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद चोरी चुपके अवैध कोयले का कारोबार जारी है ।हालांकि पुलिस द्वारा धर पड़कर भी की जा रही है, लेकिन फिर भी कोयला तस्कर मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना पर वरीय अधिकारी ने कार्रवाई की है। बीती रात करीब 2:30 बजे पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबाँध ओपी इलाके में शिव मंदिर के नजदीक अवैध कोयला तस्कर ट्रक में कोयला लोड कर रहे थे। तभी गुप्त सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था दीपक कुमार के निर्देश पर लोयाबाद थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 40 से 50 बोरा अवैध कोयला सहित JH 10 V 4591 ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया। हालांकि कार्रवाई होता देख सभी कोल तस्कर भागने में सफल रहें।
संदेह के घेरे में भागाबाँध ओपी की भूमिका..
चर्चा है कि कोयले सहित ट्रक को भागाबांध ओपी को सुपुर्द कर दिया गया था, लेकिन सुबह ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया है।वहीं इसके पीछे किसी रंजीत , विनोद पासवान और राजेंद्र का नाम सामने आ रहा है |हालांकि इसकी अभी जांच चल रही है। जबकि वाहन मालिक का नाम राजकुमार अग्रवाल बताया जा रहा है|
पुलिस की चुंगल से चालक कैसे लेकर भागा ट्रक…
ट्रक के भागने के साथ ही अब भागाबाँध ओपी पुलिस भी कई सवालों से घिर चुकी है | आखिरकार जब पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया था तब वह भागा बांध पुलिस के चंगुल से कैसे भाग सकता है । वहीं पूरे मामले पर उपाधीक्षक पुलिस विधि व्यवस्था दीपक कुमार का कहना है कि ट्रक को भागने को लेकर जांच की जा रही है और इसके पीछे अगर किसी का हाथ होता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोयला तस्करों में मचा हड़कंप…
सूत्रों के अनुसार रात करीब 2:30 बजे से ही कोयला तस्करों में हड़कंप मचा है और थाने में सेटिंग -गेटिंग चल रही है ।पूरे मामले पर जब प्रभारी प्रवीण से बात किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।सवाल यह उठता है कि किसके इशारे पर भागाबाँध इलाके में अवैध कोयले की तस्करी हो रही है।
NEWS ANP के लिए पुटकी से बंटी धनबाद से सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
Leave a Reply