बंगाल बंगाल के बशीरहाट में प्रदर्शन करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. बीजेपी समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया,
जिसमें बीजेपी की कई महिला कार्यकर्ता घायल बताई जा रही हैं. लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है.
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply