2024 में जामताड़ा को साइबर मुक्त करने का लक्ष्य पुलिस ने तय किया है…

साइबर अपराध के क्षेत्र में कुख्यात जामताड़ा 2024 में साइबर अपराध से निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। पुलिस देश के अन्य प्रभावित राज्यों और पड़ोसी जिलों के साथ लगातार संपर्क में हैं। एक अनुमान के अनुसार यहां 2023 में दो सौ से अधिक साइबर अपराधी पकड़े गए। 15 हजार सीमा ब्लाॅक कराया गया। 20 लाख नगद बरामद हुआ। आॅल इण्डिया रेंकिंग में अपराध में कमी आई है। 2024 में जामताड़ा को साइबर मुक्त करने का लक्ष्य पुलिस ने तय किया है।



दरअसल जामताड़ा साइबर पुलिस ने चार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ा है। जिसे लेकर एसपी अनिमेष नैथानी पीसी कर रहे थे। इसमें मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने साइबर अपराध के खिलाफ भविष्य की रणनीति का खुलासा किया है।

पकड़े गए अपराधियों के पास से 7 कीमती मोबाइल सेट और 09 अवैध सिम कार्ड बरामद हुआ है। इसमें 23 वर्षीय कबीर शेख, 29 वर्षीय समीर शेख उर्फ मिथुन, 23 वर्षीय देवाशीष दां को सदर थाना के पोसोई से पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 75/23 दिनांक 28.12.2023 धारा 414/419/420 /467/468/471/ 120 (B) भादवि एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। वहीं नारायणपुर थाना के चेनगाईडीह से कमरूद्दीन अंसारी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है।

ये सभी ATM CARD बंद होने के लिए आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कॉल करके पीड़ितों से बैंक संबंधी जानकारी ले लेता था। ATM संबंधित जानकारी प्राप्त कर उन्हें Quick Support, Any desk जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनका स्क्रिन शेयर कर OTP प्राप्त कर ठगी करता है।
इसके लिए

एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) मन्जरूल होदा को निर्देशित किया। जिनके निगरानी में कार्रवाई हुआ।
उनका साथ पु०नि०- सह- थाना प्रभारी, मनोज कुमार, पु०नि० विश्वनाथ सिंह पु०अ०नि० नागेश्वर साव, पु०अ०नि० प्रणय सत्यम, पु०अ०नि० रजनीश आनंद, पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, आ10/179 जियाउल रहमान, आ0/225 रमन कुमार सिंह, आ0/512 अशोक कुमार रजक, आ0/69 अजय कुमार ने दिया।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..