झरिया(JHARIYA): झरिया थाना क्षेत्र के ऊपरकुल्ही सिंदरी रोड में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान स्विफ्ट कार और स्कूटी में तोड़फोड़ भी हुई इस दौरान एक पक्ष ने तीन राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
घटना के संबंध में उपरकुल्ही निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद मिस्टर मल्लिक ने बताया की शुक्रवार की रात हम अपना साला इमरान के साथ घर के बाहर सड़क के समीप खड़े थे तभी वासेपुर निवासी मुजाहिद अपने दो साथी आमिर और सोएब कुरेशी के साथ काले रंग के स्कॉर्पियो से आया और उनका साला इमरान से अचानक बहस शुरू कर दिया।

बहस के दौरान मारपीट करते हुए आमिर और मुजाहिद ने हॉकी स्टिक से सड़क किनारे खड़े मिस्टर के स्विफ्ट कार संख्या JH 10BS 4739 और स्कूटी संख्या JH 10 BC9767 मे तोड़ फोड़ शुरू कर दी। इतने में आमिर और मुजाहिद के साथ आए शोएब कुरेशी ने पिस्टल निकाल कर तीन राउंड फायरिंग कर दी।
इस दौरान में और मेरा साला इमरान जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागा। जिसके बाद मुजाहिद ,आमिर और शोएब वापिस स्कॉर्पियो में बैठकर भाग निकले। वही घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी, सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पोहच जांच पड़ताल में जुट गए। देर रात तक किसी भी पक्ष के लोग ने थाने में शिकायत नहीं की है ।
वहीं गोली चलने को लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारी बयान सामने नहीं आया है और ना ही झरिया पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है। झरिया पुलिस फायरिंग की घटना से भी इंकार कर रही है।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply