SPके निर्देश पर एकतारा में फिसिंग करते हुए दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जामतारा(JAMTARA)पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नारायणपुर थाना के एकतारा में फिसिंग करते हुए दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 6 मोबाइलऔर 6 सिम कार्ड बरामद हुआ है। इसकी जानकारी एसडीपीओ साइबर सेल ने प्रेस वार्ता कर दी । गिरफ्तार रामु महतो उम्र 28 वर्ष पिता जोधन महतो, ग्राम एकतारा और रंजीत महतो, उम्र 19 वर्ष पिता सागर महतो पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।

दोनों के खिलाफ साईबर अपराध थाना काड संख्या 18/24 दिनांक 13 मार्च 2024 धारा 414/419/ 420/467/ 468/471 /120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया ।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..