PM मोदी 25 फरवरी को पाकुड़ के सदर अस्पताल के 50 बेड Critical care unit का करेंगे शिलान्यास…

पाकुड़(PAKUD) जिले के सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के निकट 50 बेड का क्रिटीकल केयर यूनिट भवन अस्पताल का शिलान्यास 25 फ़रवरी को देश के प्रधानमंत्री ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे…

बताया जा रहा है कि यह गोचर जमीन है और इतना ही जमीन हम ग्रामीणों को चाहिए…कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गया था…भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता चिन्हित स्थल पर पहुंचे और यहाँ तो इसका विरोध स्थानीय लोगो ने यह कहते हुए किया कि यह जमीन में आसपास के सभी गाँव के ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार वर्षो से करते आ रहे है…

और यहाँ भवन बनाना उचित नहीं है…हालांकि विरोध की सुचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ, थाना प्रभारी पहुंचे और लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया…और मामले को सुलझा लिया गया…एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों के बीच कुछ भ्रम पैदा हुआ था जिसे दूर कर दिया गया है…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..