धनबाद(DHANBAD): दुर्गा -स्थान पुराना-बाजार धनबाद स्थित श्री श्याम मंडल के प्रेमियों ने बहुत ही धूमधाम से श्याम फागुन उत्सव मनाया।
सर्वप्रथम ज्योति जलाकर गणेश जी का आवाह्न किया गया। उसके बाद में श्याम बाबा के प्यारे प्यारे भजनों से पंडाल में उपस्थित श्रोता झूमने को विवश हो गए।
ग्यारस चाणन की आई, भक्तां मिल ज्योति जलाई, चंग मजीरा बाजे आँगणे, मेरे सिर पर बाबा श्याम घूमा दे मोरछङी, मेरे दिलदार बाबा सुन, फँसी मझधार में नैया, उठा पतवार आके,आणो पङसी रे साँवरा आणो पङसी रे, भोला टाबरिया न भूल्यां नाही सरसी रे,बाबा श्याम के दरबार मची रे होली बाबा श्याम के, मेरा श्याम बङा रंगीला, कि मस्ती बरसेगी कीर्तन में जैसे सुमधुर और मस्ती भरे भजनों ने ऐसा समा बाँधा, कि पूरा माहौल श्याम मय होकर श्याम बाबा के जयकारों से गूँजने लगा।
कोलकाता से आए हुए प्रीतम ग्रूप के कलाकारों द्वारा करमाबाई की भक्ति, मीरा का मोहन,कंस वध, एवं श्याम नाम की पगली का नृत्य- नाटिका के द्वारा ऐसा भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर दरबार में उपस्थित श्याम-प्रेमी भाव- विभोर हो गए।
अंतिम प्रहर में कलाकारों ने राधे- कृष्ण की फूलों की होली का नृत्य- नाटिका के द्वारा मंचन किया। दरबार में उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, जमकर बाबा के जयकारे लगाये

सुबह लगभग 5 बजे बाबा की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। दिनांक 20- 03- 24 को सुबह 8 बजे से बारस की गठजोङा की धोक लगाकर खीर- चूरमा का भोग लगाया जाएगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply