48 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय पण्डित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के लोगो ने किया पुष्प अर्पित।

धनबाद(DHANBAD)निरसा। निरसा विधानसभा अंतर्गत चिरकुंडा स्थित तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के नेतृत्व में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 48 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रीझा के द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर करते हुए पुष्प अर्पित किए। श्रीझा ने उपस्थित सदस्यों के बीच उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे। देश को स्वतंत्र करने में पंडित नेहरू का अहम भूमिका निभाए है। उनका प्रमुख नारा पूर्ण स्वराज का था ।पंडित नेहरू सुप्रसिद्ध लेखक भी थे, उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की गई है। भारत में औद्योगिक क्रांति लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था । मौके पर मो. अमीरुल्लाह, नागेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण नाथ तिवारी, महादेव मिश्रा, निशिकांत मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, मंतोष यादव, परमानंद सिंह, मिलन मल्लिक एवं राजीव कुमार झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..