कोलकाता खिदीरपुर के रहने वाले लोग मुहजोड़ी मे मजार बनाकर फैला रहे हैं अशांति-अब्दुल रजाक खान…

आसनसोल(ASANSOL)पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 मे स्थित मुहजोड़ी शिव नगर कलॉनी हिंदू जनबहुल इलाके मे सोमवार को तीसरे दिन मे अशांति का माहौल बना रहा, इलाके के डेढ़ कट्ठा जमीन पर रातों रात कुछ लोगों द्वारा एक क़ब्र खोदा गया जिस क़ब्र मे हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह वारसी नामक एक व्यक्ति का शव दफ़न कर उक्त क़ब्र पर एक मजार बना दिया गया, साथ मे डेढ़ कट्ठा जमीन को बांस से घेर दिया गया.

जिसको लेकर इलाके के हिंदू समाज के लोग अपनी विरोधिता जताते हुए शुक्रवार रात से ही मजार बनाने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, उनका उनसे यह अपील है की वह उस इलाके मे मस्जिद, इमाम बाड़ा, मजार बना सकते हैं वह खुद वहाँ रह सकते हैं उनको कोई आपत्ति नही पर वह उस इलाके मे किसी भी व्यक्ति का शव दफ़न करने नही दे सकते, क्योंकि वह उस इलाके मे वास करते हैं, वह इलाका जीवित इंसानों के रहने के लिये हैं, मुर्दा इंसान को दफ़नाने के लिये अलग जगह बनाई गई है.

वहीं इलाके मे शव को दफ़न कर मजार बनाने वाले लोगों का कहना है की उन्होने इलाके मे डेढ़ कट्ठा जमीन ख़रीदा है, उक्त जमीन उनकी है, वह अपनी जमीन पर जो चाहे वो कर सकते हैं, मजार बनाना कोई गलत बात नही है, उनका यह भी कहना है की हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह वारसी देवा सरीफ के मुरीद थे, वह आसनसोल रेल पार स्थित ओके रोड इलाके मे बने खानका मे रहा करते थे, उनके मुरीद हर धर्म के लोग हैं, ऐसे मे वह इंतकाल के बाद पीर बन चुके हैं जिनको हर जगज दफनाया नही जा सकता.

इस लिये उनके जनाजे को दफ़नाने के लिये अलग से जमीन ली गई और वहाँ उनके जनाजे को दफ़न किया गया और वहाँ मजार बना दिया गया जिस मजार पर अपने धर्म गुरु बाबा आशिक शाह का वह सदगा करेंगे, उनका यह भी कहना है की इलाके के कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं और उनको उस इलाके से मजार हटाने की बात कह रहे हैं, उन्होने यह भी कहा की प्रशासन उनके साथ है, उनको प्रशासन पर पूर्ण रूप से भरोसा है, जब प्रशासन उनका साथ नही देगी तब वह कोई और कदम उठाएंगे, ऐसे मे हिंदू समाज पुलिस प्रशासन से नाराज है इस लिये की आसनसोल नौर्थ थाने मे दो पक्ष के लोगों की बैठक शनिवार को शाम बुलाकर फैसला एक पक्ष के तरफ सुना दिया यह कहकर की मजार जैसा है वैसा ही रहेगा जो बन गया सो बन गया.

ऐसे मे पुलिस के रवैये से नाराज लोगों ने मजार के सामने अपनी विरोधिता जताते हुए बजरंग बली का एक झंडा भी गाड़ दिया है, इसके अलावा लोगों ने दिल्ली कोलकाता राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम कर रविवार को प्रदर्शन भी किया, जहाँ आसनसोल नौर्थ थाना प्रभारी मौके पर पहुँच लोगों को कानूनी लड़ाई लड़ने की सलाह देते हुए सड़क से उनको हटाया, वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को घटना स्थल पर नही जाने की सलाह दी है तबतक- जबतक न्यालय से कोई आदेश जारी नही होता है, वहीं पिछले तीन दिनों से अशांत हुए मुहजोड़ी इलाके की स्थिति को देखते हुए मुहजोड़ी मस्जिद और क़र्बलाह के सेकेट्री अब्दुल रज्जाक खान ने कहा उनके इलाके मे रातों -रात क़ब्र खोदकर जनाजा दफ़न करने व मजार बनाने वाले लोगों ने उनसे ना तो कोई इजाजत ली और ना ही कोई चर्चा ही की जबकि उनके इस्लाम मे यह कहा गया है की आप उसी जगह पर कब्रिस्तान या फिर मजार बना सकते हैं जहाँ किसी को कोई परेशानी या फिर कोई आपत्ति ना हो, किसी को परेशान और हैरान कर आम लोगों के बिच अशांति फैलाकर किसी को दुख पहुँचाकर आप कब्रिस्तान या फिर मजार नही बना सकते.

उन्होने कहा मुहजोड़ी मे हिंदू मुस्लिम सभी जाती और धर्म के लोग रहते हैं और सभी के बिच वर्षों से भाईचारगी का रिश्ता बना हुआ है, उनके त्योहार और अनुष्ठानों मे वह और इनके तयहारों और अनुष्ठानों मे वो शामिल होकर एक साथ मिल जुलकर हंसी खुशी मनाते हैं, ऐसे मे कोलकाता के खिदीरपुर से कुछ लोग आकर उनके इलाके मे जमीन खरीद उक्त जमीन पर किसी का जनाजा दफ़न कर वहाँ मजार बना दीये हैं, जिसको लेकर वर्षों से उनके इलाके मे हिंदू मुस्लिमो के बिच बना भाईचारगी का रिश्ता खतरे मे पड़ गया है.

उनको डर और भय सताने लगा है की कोलकाता से आकर अशांति उनके इलाके मे अशांति फैलाने वाले लोगों के चक्कर मे वह अपने हिंदू भाइयों के गुस्से का शिकार नही हो जाएं, उन्होने यह भी कहा की उनको बिश्वास है की उनके हिंदू भाई ऐसा कोई कदम नही उठाएंगे पर कुछ लोगों के वजह से उनका इलाका अशांत हो गया है, इलाके मे सुबह से लेकर शाम तक पुलिस वाहन आना -जाना कर रही है, उनका इलाका पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया है, उन्होंने यह भी कहा की उक्त शव को वह पहले आसनसोल रेल पार ओके रोड स्थित इलाके मे दफ़न कर मजार बनाने की कोसिस कर रहे थे जिसका विरोध वहाँ के कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने किया.

जिसके बाद वह लोग मुहजोड़ी आकर आनन -फानन मे जमीन खरीदकर वहाँ रातों -रात जनाजे को दफ़न कर मजार बना डाला, यह भी नही देखा की जहाँ उन्होंने जनाजे को दफ़न कर मजार बनाया है उसके आस -पास का इलाका हिंदू जनबहुल इलाका है, इसके अलावा उन्होंने यह तक नही सोंचा की इलाके मे एक मस्जिद है उक्त मस्जिद मे इमाम हैं सेकेट्री हैं सदर हैं उनसे कमसे कम एक बार बात कर लें, उनकी राय ले लें, उनसे इजाजत ले लें, उन्होने कहा उनके इलाके मे बहोत सारी खाली जमीन पड़ी हुई है, अगर वह लोग उनसे मामले मे थोड़ी सी भी चर्चा करते तो वह उनको जमीन उपलब्ध करवा देते कोई झमेला भी नही होता, उन्होने साफ शब्दों मे कहा कोलकाता से आए यह लोग इलाके मे जो भी काम किए हैं वह काम उनका गलत है.

उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से उनका इलाका पूरी तरह से अशांत हो गया है, उन्होंने पुलिस व जिला प्रशासन के साथ -साथ सरकार से यह अपील भी की के वह जल्द से जल्द मामले मे कोई ठोस कदम उठाकर उनके इलाके को पहले की तरह शांत करें जिससे उनके इलाके मे हिंदू मुस्लिम के बिच वर्षों से बनी भाईचारगी हमेशा -हमेशा के तरह बनी रहेगी

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट….