भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के समक्ष अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कांग्रेस की दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

झरिया।(JHARIYA)झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिमला बहाल के रहने वाले अल्प संख्यक समुदाय के स्थानीय लोगो ने सैंकड़ो की संख्या में गुरुवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर कांग्रेस का दामन छोड़ श्रीमती रागिनी सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जहा श्रीमती सिंह ने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया वही वर्तमान सरकार या स्थानीय विधायक से उनके कार्यकाल में किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिलने की बात कही और बताया कि इसका जवाब आने वाले विधान सभा चुनावों में हम वोट की चोट कर भाजपा के पक्ष में मतदान देने का काम करेंगे, वही श्रीमती सिंह ने उन्हें उनकी समस्याओं को सुन हर संभव सहायता करने की बात कही

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट