झरिया थाना परिसर में शुक्रवार को झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह एवं झरिया अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ…

झरिया(JHARIYA): बैठक के दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम लला जी के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर झरिया शहर में होने वाले वाले आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चाए हुई। झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे भव्य आयोजन हो रहा है।

निश्चित तौर पर झरिया में भी जो कार्यक्रम होंगे वो भी शान्ति व सौहार्द पूर्वक होंगे इसको लेकर झरिया पुलिस सतर्क व सजग है। किसी भी अप्रिय घटना व अफवाहों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे वालो को भी निर्देश दिया गया है कि आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

वही झरिया अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद ने कहा कि झरिया शहर के अखंडता व एकता की चर्चा दूसरे शहरों में होते है। फिर भी एहतियातन बैठक में मौजूद लोगों को आपसी सहयोग बनाए रखने को कहा गया है।

सोशल मीडिया में भ्रमक व विवादित पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की नजर है अगर कोई विवादित पोस्ट डालता है तो फौरन पुलिस को सूचित करें। बैठक में मुख्य रूप से शांति समिति के भगत सिंह ,सांसद प्रतिनिधि केडी पांडेय,बिजली विभाग के रामसुनेश प्रशाद, वाटर बोर्ड के अरुण कुमार सिंह,राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण भुजगडिया,अरुण साव , आनंद अग्रवाल, सुमित खैतान, अभिषेक अग्रवाल,दिलीप आडवाणी, गणेश गुप्ता,रवि केशरी, विनोद पासवान, सुदर्शन बर्णवाल,मुख्तार खान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..