पर्व में हुड़दंग मचाने वाले पर होगी कार्रवाई, शंकर विश्वकर्मा प्रभारी
झरिया(JHARIYA)। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बंसत पंचमी पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा ने किया जबकि संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर मौजूद सदस्यों को संबोधन करते हुए थाना प्रभारी विश्वकर्मा ने कहा कि आने वाले बंसत पंचमी पर्व को शांति और सौहार्द पूर्वक मनायें। मां सरस्वती की प्रतिमा जंहा भी स्थापित होती है चाहे स्कूल परिसर हो या पंडाल पूजा होगी,
पूजा को करने वाले बच्चे अभिभावकों से अनुरोध है कि जहां भी पूजा क्षेत्र में हो रही है डीजे बाजा पुरी तरह से बैन रहेगी। साथ ही रात्रि के 9 बजे ह से लेकर 5 सुबह तक कोई भी किसी भी तरह गाना नहीं बजायेगें।
वही मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाना पूरी तरह से बैन रहेगी। पूजा के दौरान अगर किसी ने पूजा मे विघ्न डालने की कोशिश किया तो पुलिस उसपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। किसी असमाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग मचाने की कोशिश करता है तो कानून को अपने हाथ में ना लेकर पुलिस को सूचित करें, इसके लिए तीसरा थाना पुलिस 24 घंटा तत्पर रहेगी। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस विश्वकर्मा, हराधन मोदक, जयराम रवानी, बसंत ठाकुर, प्रवीर ठाकुर, जीतन बाउरी आदि उपस्थित थें।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply