धनबाद(DHANBAD): हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि आगामी 15 मार्च को शाम 6:30 बजे से न्यू टाउन हॉल में तनाव एवं थकान दूर करने के लिए रंगोत्सव 2024 फागुन में हंसी की पिचकारी का आयोजन किया जा रहा है।
साहित्य परिषद इस बार होली हंसी की पिचकारी के साथ खेलने जा रही है। कार्यक्रम में प्रख्यात कवियत्री अनामिका जैन अंबर जो की मेरठ की रहने वाली है। वह धनबाद आ रही है।
साथ ही देश के दो नामचीन हास्य कवि गण शामिल होंगे । जिसमें कानपुर के हेमंत पांडे एवं मुंबई के हास्य सम्राट रोहित शर्मा अपनी हास्य कविताओं से सबको अपनी हंसी की पिचकारी में से हंसाएंगे।
प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि साहित्य परिषद के सभी सदस्यों के लिए प्रवेश पास के द्वारा प्रवेश रखा गया है एवं सामान्य व्यक्ति ट्रस्ट को ₹1000 की सहयोग राशि देकर मधुलिका के सभी आउटलेट से प्राप्त कर कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
प्रेस वार्ता में हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, सुनील तुलसियान , अभिषेक अग्रवाल , सीताराम सिंह समेत कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply