रांची(RANCHI) लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद झारखण्ड कांग्रेस गदगद है. लोहरदगा और खूंटी सीट की जीत के बाद पंजे की पकड़ मज़बूत हुई और इस कामयाबी को विधानसभा चुनाव में दोहराने के लिए कुछ ज्यादा ही बेकरार बनीं हुई है.
2019 के चुनाव में कांग्रेस 31 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार के महासंग्राम में कांग्रेस 33 सीट पर अपने हाथ आजमाना चाहती है.हालांकि, अभी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस, जेएमएम और राजद में सीटों का बाँटवारा नहीं हुआ है. लेकिन कांग्रेस का उतावलापन और उबाल जीत के खुमार कुछ ज्यादा ही बेकरार दिखलाई पड़ रहा है.
कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर 33 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर कहना है कि, पिछली बार 31 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसके बाद दो विधायक और पार्टी से जुड़ गए इसलिए इतनी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, उन्होंने ये माना कि अभी सीट बटवारा नहीं हुआ है, इसलिए अंतिम फैसला इस पर होना बाकी है.
मीर ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची में जमीन घोटाले के आरोप में बंद हेमंत सोरेन से भी मुलाक़ात की. इस दरमियान विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के खाली पदों के लेकर भी मंथन किया. इसपर सकारात्मक चर्चा की बात उन्होंने कही.
मीर ने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, केसी वेणुगोपाल ने झारखण्ड के नेताओं से बात की और राज्य में संगठन को मजबूत करने और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने पर जोर दिया.
झारखण्ड विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ होंगे. मौज़ूदा वक़्त में अभी इंडिया गठबंधन की सरकार झारखण्ड में काबिज है. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लगातार चुनाव को देखते हुए सौगातों की बारिश कर रहें है.
कांग्रेस ने 33 सीट पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन आख़री तौर पर कितनी सीट पर लड़ेगी, ये सीट बटवारे के अंतिम फैसले के बाद ही तय होगा. अगर देखा जाय तो कांग्रेस ने 33 सीट पर एक तरह से दावा शुरू कर दिया है और एक दबाव भी बना दिया है. कांग्रेस के इस तेव्रर से तो यहीं दिखता है की अपने हिस्से की सीटों पर पुरजोर दावा करेगी, जबकि दूसरी तरफ चुनाव में सीटों को लेकर न तो सबसे ज्यादा सीट पिछले चुनाव में जीतने वाली जेएमएम में कोई हड़बड़ाहट दिख रही है और न ही राजद को इस पर अभी कोई जिद और बैचेनी है. कांग्रेस ने एक तरह से अपना दावा और दबाव का माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है. देखना है कांग्रेस की सहयोगी जेएमएम और राजद इसे कैसे लेती है.
NEWS ANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply