पाकुड़ नगर परिषद की ओर से शहर के रेलवे फाटक से कलिकापुर तक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया..

पाकुड़ शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए सड़क के किनारे अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के रेलवे फाटक से कलिकापुर तक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया..

अभियान में विशेष रूप से नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा ,अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह समेत नगर परिषद की कई कर्मी मौजूद थे…

वही सड़क के किनारे लगाए गए अस्थाई दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया और साथ ही साथ सड़क को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फटकार भी लगाया और दोबारा अतिक्रमण न लगाने की चेतावनी भी दी…

वहीं मौके पर मौजूद नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद की ओर से आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और इस अभियान के तहत सड़क के किनारे अस्थाई तौर पर लगाए गए दुकान को हटाया गया…

अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने कहा कि सिविल एसडीओ की दिशा निर्देश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र में आज से एक सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया गया है…

और इसका मुख्य उद्देश्य है मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक शहर भर में यह अभियान चलेगी…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..