एगारकुण्ड प्रखंड कार्यालय के बाहर NCP का एकदिवसीय धरना, अबुआ आवास में भ्रष्टाचार औऱ धांधली हुई है: उमेश गोस्वामी…

धनबाद(DHANBAD)निरसा।निरसा के एगारकुण्ड प्रखंड कार्यालय के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया है। धरना के नेतृत्व कर रहे हैं जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय के लचर व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया जा रहा है ।


उन्होंने कहा पिछले साल पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की बाउरी ने एगारकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी को 11सूत्री मांग पत्र सौंपा था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अबतक हमारी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कोई कार्यवाही नही हुई है। बाध्य होकर हमलोग ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ एक दिवसीय धरना दे रहे है। उन्होंने कहा की मुख्य रूप से मांगों में अंबेडकर आवास, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी धांधली हुई है। कुछ ऐसे पीड़ित महिला है जिनका स्वीकृत होने के बाद भी अब तक आवास नहीं बन पाया है जबकि एक क़िस्त पैसे की भुगतान भी हो चुकी थी। पूरी तरह से प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचारियों का दबदबा बना हुआ है।
अगर इसके बावजूद भी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड कार्यालय के बाहर तालाबंदी की जाएगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट.