शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के जन्म दिवस के अवसर पर गिरिडीह के बरवाडीह मे एक मुशायरा / कवि सम्मेलन आयोजित की गई..

गिरिडीह(GIRIDIH): फ़रोग ए अदब के कार्यालय सुब्हानी मंज़ील सर सय्यद अहमद स्ट्रीट फ़रोग ए अदब गिरिडीह के द्वारा बरवाडीह मे एक मुशायरा / कवि सम्मेलन आयोजित की गयी..

जिस की अध्यक्षता जनाब गुलाम समदानी साहब (प्रोफेसर गिरिडीह कॉलेज) ने की तथा मंच संचालन सरफराज चांद सचिव (फ़रोग ए अदब) ने किया ! सवप्रथम शमीम अख्तर शमीम साहब की नात शरीफ से प्रोग्राम का आगाज़ किया गया !

इस कार्यक्रम में जे एम एम के फरदीन अहमद साहब बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ! और विशिष्ट अतिथि में , नेशनल ह्यूमन राइट्स जस्टिस मोमेंट के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद चांद, माले नेता राजेश सिंहा और पत्रकार इमरान आलम, शामिल हुए और मेहमाने खास मे फैयाज़ अहमद एडवोकेट, सलमान रिज़वी, और मिंटू मालिक शामिल हुए !
जिन कविओं ने अपने कविता का पाठ किया उनके नाम इस प्रकार हैं !


अल्हाज मोईनुद्दीन शमसी,अलहाज मशकूर मैकश, शमीम अख्तर शमीम,तसउवर वारसी, श्री बी. अगस्त क्रांति,सलीम परवाज़,नसीम क़ादरी नसीम,जावेद हुसैन जावेद,एकरामूल हक़ वली,कैस राजा सरफराज़ चाँद,राशिद जमील, और मुख़्तार हुसैनी, आखिर मे अध्यक्ष महोदय ने अपना कलाम पेश किया फ़रोग ए अदब के संस्थापक मुख़्तार हुसैनी को बधाई दी उस के बाद संस्थापक मुख़्तार हुसैनी, शमीम अख्तर शमीम ने आने वाले मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और अगली नशिस्त तक प्रोग्राम को मलतवी करने का एलान किया !

प्रोग्राम रात साढ़े नौ बजे तक चला कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहनवाज़ आलम,पम्मू खान,बिलाल हुसैनी,अमन,जावेद और आरिफ का भरपुर सहयोग रहा !

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..