रामनवमी के मौके पर प. बंगाल मे निकला शोभायात्रा बनी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के बीच भाईचारगी और एकता की मिशाल..

अंडाल (ANDAL), पश्चिम बंगाल आसनसोल के अंडाल इलाके मे स्थित ख़ास कजोड़ा मे निकली रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के बिच भाईचारगी और एकता की मिशाल बनकर सामने आई है, जहाँ तमाम धर्म के लोग एक साथ मिलकर रामनवमी की शोभायात्रा मे शामिल हुए थे, जिस शोभायात्रा को देख हर कोई दंग रह गए और यह कहने पर मजबूर हो गए की ऐसे भाईचारगी और एकता उन्होंने अपने जीवन मे कभी नही देखी

पश्चिम बंगाल मे रामनवमी की यह एक पहली शोभायात्रा थी जिस शोभायात्रा मे पुलिस दूर -दूर तक नही दिखी इस शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था यहाँ के लोगों के हाँथो मे थी जो पूरी तरह कामयाब हुई और इलाके के लोगों ने पुलिस के नजरों मे एक अलग ही विश्वास कायम करने का काम किया जो बेहद काबिले तारीफ रहा,

पुलिस का मानना है की अगर इस तरह लोगों के बीच धार्मिक कार्यक्रमो मे आपसी भाईचारगी और कौमी एकता बनी रहें तो भारत एकता और अखंडता हमेशा मजबूत बनी रहेंगी… हम विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता..

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट