राजेंद्र बाबू की पुण्यतिथि पर अनूप और अनुपमा की आंखे हुई नम..पूजा पाठ कर दी श्रद्धांजली.

बोकारो (BOKARO) बेरमो डोरी आवास में जदूरों के मसीहा बेरमो के पूर्व विधायक कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि विधिवत पूजा पाठ कर श्रद्धा भावना से मनाई गई..

बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह एवं समस्त परिवार जनों ने विधिवत पूजा पाठ कर आए हुए लोगों को प्रसाद भोग ग्रहण करा कर अपने हाथों से सेवा की और कहा कि में अपने स्वर्गीय ससुर के पद चिन्हों पर चलकर धनबाद लोकसभा के जन मानस की सेवा समर्पित भावना से करूंगी

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगों की जन समस्याओं पिछड़े दलित शोषण मजदूर गरीबों वंचित की लड़ाई लड़ते हमेशा सुख-दुख में साथ रहकर निभाई कभी उन्हें अपना घर का मोह नही कोयला कर्मियों तथा आम मजदूर के हित में अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने मजदूरों के संबंधित समस्याओं से कभी भी समझौता नहीं किया आज तक के सबसे ज्यादा वेज बोर्ड में ऐतिहासिक फैसला एमजीबी 25% और स्पेशल अलाउंस 4% यह राजेंद्र बाबू की ही देन है कल मतदान के दिन अवश्य आप जरूर जाएं और अपने मोहल्ले के अगल-बगल के लोगों को भी जरूर प्रेरित कर जाने के लिए कहें धनबाद लोकसभा को विकसित जिला बनाने में अपना नैतिकता के आधार पर स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को मतदान करें…

News ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट